Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

तर्पण : संघर्षों के समय माता-पिता के दिए हुए अनुभव दिलाते हैं सफलता

Aditi News Team

Fri, Sep 19, 2025

तर्पण

संघर्षों के समय माता-पिता के दिए हुए अनुभव दिलाते हैं सफलता

गोटेगांव- मेरे स्वर्गीय माता-पिता श्री देवराज साहू (तलवेकर) माता श्रीमती स्वर्गीय रेखा साहू द्वारा मुझे बचपन से ही संस्कार प्रदान किए गए जिसका परिणाम है कि आज सामाजिक और व्यावहारिकता को लेकर सिखाई गई उनकी बातें आज भी मेरे जीवन में बहुउपयोगी साबित हो रही है और उनके द्वारा जीवन के बताए गए सूत्र सदैव स्मरण पटल पर अंकित हैं जब कभी बात होती है, तो वह अपने सामाजिक यात्रा के दौरान किए गए, संघर्ष के दिनों में अपने अनुभवों को मुझे साझां करते हुए, वह हमेशा इस बात के लिए प्रेरित करते थे, कि जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव आएं लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी पर पूर्ण विश्वास करते हुए सदैव आगे बढ़कर लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करने की सीख आज भी हमारे जीवन को नई राह दिखाकर ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है! यही तो माता-पिता की दी हुई सिख शिक्षा व आशीर्वाद का परिणाम है माता पिता के दिए संस्कारों का पालन समूचा परिवार श्रद्धा से लगन पूर्वक कर रहा है, तभी तो उनके दिए हुए संस्कारों के कारण दिन पर दिन में अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हुए, बुलंदियों को छू रहा हूं, और परमपिता परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं कि मुझे एवं मेरे समस्त परिवारजनों पर माताजी और पिताजी का ऐसा ही हमेशा आशीर्वाद बना रहे ! पत्रकार आशीष साहू

Tags :

जरूरी खबरें