Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

नवरात्रि पर्व के पूर्व गौमाताओं पर हाईवा कहर : एनटीपीसी की डस्ट के लिए बेलगाम भाग रहे डंफर ने 3 गाए माता की ली जान 3 गंभीर रूप से घायल

Aditi News Team

Sun, Sep 21, 2025

एनटीपीसी की डस्ट के लिए बेलगाम भाग रहे डंफर ने 3 गाए माता की ली जान 3 गंभीर रूपसे घायल

नवरात्रि पर्व के पूर्व गौमाताओं पर हाईवा का कहर

छै गौओ को मारी टक्कर तीन की मौके पर मौत तीन गंभीर रूप से घायल को भेजा गौशाला

गाडरवारा,रविवार सुबह लगभग 5 बजे तेंदूखेड़ा रोड से गाडरवारा की तरफ बेलगाम भाग रहे ट्रेलर ने चिरहकलां के पास गाडरवारा थाना की सीमा में 6 गौ माता को गंभीर रूप से घायल कर भागने में सफल रहा सूचना मिलते ही गाडरवारा थाने से थाना प्रभारी विक्रम रजक अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं थाना पलोहा बडा से थाना प्रभारी विजयपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं दोनों थानों ने गौ माता के लिए नगर पालिका गाडरवारा एवं दयोदय गौ शाला के कर्मचारियों के साथ मिलकर घायल गौ माता के लिए डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार के बाद गौशाला पहुंचने में मदद की ।

उपस्थित लोगों ने बताया कि एनटीपीसी के हाईवा बेलगाम दौड़ रहे जो लगातार क्षेत्र में कहर ढा रहे हैं आज चिरह रोड पर तेंदूखेड़ा की ओर से आ रहे ट्राला ने गौ माता को टक्कर मारी एवं गाडरवारा की तरफ भाग गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है कि उक्त वाहन एनटीपीसी से डस्ट लेकर सागर की ओर चलने वाला ट्राला है जो कि अपनी निर्धारित गति से अत्यधिक तेज भाग रहा था लेकिन किसी भी स्थानीय लोगों ने उसका नंबर नहीं देख पाया इसलिए अभी तक पुलिस को उक्त वाहन की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। वहीं लोगों का कहना है जब यह चौड़ी नही है तो फिर हाईवायहां से क्यों चलवाए जा रहे है और यदि इस रोड से ही हाईवा निकालना है तो कम से कम गाय माता की ऐसी व्यवस्था कर दो जिससे रोड पर गाय माता की दाईनाक मौत न हो सके। उपस्थित गौ सेवको ने आरोप लगाया है कि सौ प्रतिशत में से महज 30 प्रतिशत गौशाला ही संचालित की जा रही है जिस कारण से आए दिन गौ माता के साथ इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

महेंद्र भार्गव नेबताया की स्थानीय जिला कलेक्टर से अपील की है कि जिले मेंस्थापित समस्त गौशालाओं को नियमित रूप से संचालित किया जाए ताकि गौ माता के साथ इस तरीके के हादसे न हो सके महेंद्र भार्गव के द्वारा बोला गया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार गौ माता के लिए भरपूर सहयोग कर रही है परंतु स्थानीय गौशालाओं में विधिवत रूप से गौर संरक्षण नहीं किया जा रहा है इसलिए इस तरह पीड़ा गौ माताओं को झेलनी पड़ रही है यह बहुत ही दुखद और निंदनीय है

Tags :

गाडरवारा चिरह रोड की घटना

जरूरी खबरें