Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

OPERATION EAGLE CLAW : अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध अभियान में चीचली पुलिस को सफलता

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

OPERATION EAGLE CLAW

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध अभियान में चीचली पुलिस को सफलता

गाडरवारा के थाना चीचली अंतर्गत दिनांक 26.02.2026 को भ्रमण के दौरान ग्राम बारहाबडा में आरोपी शांति बाई नामदेव पति हरिशंकर नामदेव उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बारहाबडा अपने घर के आंगन में एक प्लास्टिक की पन्नी में 1314 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखी मिली। आरोपी शांति बाई नामदेव के कब्जे से 1314 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्त कर थाना चीचली में अपराध क्र. 70/2026 धारा 8/20बी,29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ उसके द्वारा उक्त गांजा चोखेलाल पाली नामक व्यक्ति से खरीदना बताई, जिसकी तलाश पतासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही डा. ऋषिकेश मीना श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्री संदीप भूरिया, श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर व श्री ललित डांगुर, श्रीमान् अनु0 अधि0 (पु0) महोदय, गाडरवारा के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में की गई।

*उपरोक्त मामले में निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चीचली, उनि अमित गोटिया, सउनि इन्द्रपाल चौहान, प्रआर अमित पटेल, आरक्षक मोहित यादव, सुनील त्यागी, आनंद कोरी, मआर वंदेश्वरी की विशेष भूमिका रही।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चीचली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें