Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

"माई की महापंचायत" ने विभिन्न समस्याओं के लेकर सौंपा ज्ञापन : शहर दुर्गा उत्सव समिति के सभी समितिया हुई एक जुट

Aditi News Team

Mon, Sep 15, 2025

"माई की महापंचायत" ने विभिन्न समस्याओं के लेकर सौंपा ज्ञापन।

शहर दुर्गा उत्सव समिति के सभी समितिया हुई एक जुट

गाडरवारा। शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति को होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक मंच पर लाने के प्रयास के साथ "माई की महापंचायत" नामक मंच का विगत दिवस गठन किया गया। जिसके माध्यम से दुर्गा उत्सव समिति की विभिन्न समस्याओं का समाधान नवरात्रि के पहले करने हेतु अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, कनिष्क अभियंता,विद्युत विभाग को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख किया कि दुर्गा उत्सव समिति पंडाल के पास रास्तों में जहां अंधेरा हो वह लाइट की व्यवस्था की जाए, नवरात्रि के पर्व से लेकर दशहरा तक शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मांस,मटन और अंडे की दुकान बंद कराई जाए, पंडालों के आसपास सुबह शाम साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, पंचमी से लेकर अष्टमी तक ग्रामीण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है उसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थल बनाए जाए जहां पर्याप्त लाइट की व्यवस्था भी की जाए, विसर्जन वाले रास्तों की विद्युत लाइन ऊंची करने का तत्काल कार्य किया जाए, नवरात्रि में अनावश्यक लाइट कटौती न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाए, पुंगी बजाने वाले और हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित कार्यवाही की जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा लगाने वाले बैरिकेट्स को दुर्गा उत्सव समिति से सामंजस्य बनाकर ही बैरिकेट्स स्थापित किए जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी के बैच समिति पंडालों को दिए जाए ताकि व्यवस्था बनाने में दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य भी प्रशासन का सहयोग कर सके, साथ ही पुलिस प्रशासन एक हेल्पलाइन जारी करे ताकि दुर्गा उत्सव समिति के आसपास होने वाली सुरक्षा समस्या के लिए पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित किया जा सके, पंचमी से लेकर अष्टमी तक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है उसे ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी और डोन कैमरा से निगरानी रखी जाए। जिससे अवांछित उपद्रवी पर भी लगाम लगाई जा सके, पुलिस प्रशासन द्वारा पंचमी से लेकर अष्टमी तक टू व्हीलर और फॉर व्हीलर वाहनों के प्रतिबंधित की सूचना पूर्व से ही जारी की जाए ताकि बड़े बुजुर्ग श्रद्धालु बैठकी से लेकर चौथ के दिन तक वाहनों से दर्शन कर सके। समिति की समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए तत्काल समस्याओं का निराकरण करने निवेदन माई की महापंचायत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या समिति के पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

शहर दुर्गा उत्सव समिति के सभी समितियां हुई एक जुट।

जरूरी खबरें