चीचली में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत : हादसे के बाद परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर ही डटे
Aditi News Team
Fri, Jun 12, 2026
चीचली में दर्दनाक हादसा, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
चीचली। आज शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे चीचली के काल दाऊ घाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बादर बर्रू निवासी 60 वर्षीय हारोबाई अहिरबाई ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना कालदाऊ घाट स्थित सीतारेवा नदी के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतिका की पहचान हरोबाई पति मूलचंद्र हरिजन, उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष, निवासी बांदरबर्रो (पीली घटिया), ग्राम पंचायत छेनाकछार, चीचली गाडरवारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला चावल लेकर अपने घर जा रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा महिला के ऊपर डीजल डाले जाने जैसी आशंकाएं भी जताई गई हैं, परिजनों एवं ग्रामीण में भारी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर ही डटे रहे। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।
सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है तथा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर