Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

दूधी सिंचाई परियोजना में 19 नए ग्रामों का समावेश, : 5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Aditi News Team

Tue, Oct 13, 2026

दूधी सिंचाई परियोजना में 19 नए ग्रामों का समावेश,

5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन विभाग का जताया आभार

दूधी सिंचाई परियोजना के अंतर्गत पिपरिया एवं गाडरवारा तहसील के छूटे हुए ग्रामों को शामिल किए जाने पर होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं जल संसाधन विभाग के सहयोग से दूधी सिंचाई परियोजना में पिपरिया एवं गाडरवारा क्षेत्र के 19 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है। इन ग्रामों के शामिल होने से कुल 5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिंचाई सुविधा के विस्तार से पिपरिया एवं गाडरवारा क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को खेती के लिए स्थायी जल संसाधन उपलब्ध होगा। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि, फसल विविधीकरण तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने की नई संभावनाएं बनेंगी।

सांसद चौधरी ने कहा कि किसानों के हित और क्षेत्र के कृषि विकास के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। दूधी सिंचाई परियोजना में छूटे हुए ग्रामों को शामिल किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जल संसाधन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के ऐसे निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के समृद्ध भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

सांसद दर्शन सिंह चौधरी

जल संसाधन विभाग

जरूरी खबरें