Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जबलपुर गढ़ा पुलिस की कार्यवाही, : 16 वर्षिय विधि विवादित बालक सहित 4 वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 5 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Tue, Dec 2, 2025

गढ़ा पुलिस की कार्यवाही,

16 वर्षिय विधि विवादित बालक सहित 4 वाहन चोर गिरफ्तार,

चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 5 लाख रूपये के जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1. मोहम्मद मुख्तार उर्फ उमर खान पिता मोहम्मद रियाज उम्र 18 वर्ष निवासी मुजाबर मोहल्ला सुपाताल गढ़ा

2. आशुतोष यादव पिता रविराम यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम सुनवारा तहसील धनौरा थाना सुनवारा सिवनी

3. विधि विवादित 16 वर्षिय बालक

4. आकाश पटेल पिता परसराम पटेल उम्र 25 साल निवासी सेमरखापा थाना कोतवाली जिला मण्डला

**जप्ती-* * 6 दुपहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड यू 5045, एमपी 20 जेड एम 7155, एमपी 20 जेड आई 3270, एमपी 20 एस जेड 5818, सीजी 04 क्यू जी 4701, एमपी 20 जेड डब्ल्यू 7181

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन मे थाना गढ़ा की टीम द्वारा 4 वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 5 लाख रूपये की जप्त की गयी है।

घटना विवरण- दिनांक 30.11.2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि उमर खान अपने दो साथियो के साथ तीन स्कूटी बिना नम्बर जा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये तीनों को पकडा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम उमर खान , आशुतोष यादव तथा नाम एवं उम्र 16 वर्ष बताया तीनों से लिये हुये वाहनों के सम्बंध में पूछताछ करने पर सही जवाब नहीं दिये। सघन पूछताछ करने पर उमर तथा आशुतोष यादव ने अपने 16 वर्षिय साथी के साथ 4 एक्सिस स्कूटी एवं एक पल्सर मोटर सायकिल चुराना स्वीकार करते हुये 3 वाहन स्वयं के पास होना तथा एक वाहन की चेन टूटने के कारण मदनमहल स्टेशन के पास तथा एक वाहन रामायण मंदिर के पास खडा करना बताया ।

मोहम्मद मुख्तार उर्फ उमर खान के कब्जे से एक मोटर साईकिल पल्सर तथा एक स्कूटी सफेद रंग की एक्सेस, अपचारी बालक से एक स्कूटी नीले रंग की एक्सेस , आशूतोष यादव के कब्जे से नीले कलर की स्कूटी .और एक काले रंग की स्कूटी एक्सेस जप्त करते हुये इस्तगासा क्रमाक 03/2025 धारा 35(1)(ड)/(ई) बीएनएसएस 303(2) बीएनएस के इस्तगासा तैयार कर विवेचना में लिये गये।

पतासाजी करने पर थाना पनागर मे अप क्र. 1161/25 धारा 303(2) बीएनएस ,थाना मदनमहल में अप. क्र.432/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना केन्ट में अप क्र .285/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया है । शेष वाहनो के सम्बध में पतासाजी जारी है।

इसी प्रकार दौरान वाहन चैकिंग के एक युवक बिना नम्बर की मोटर सायकिजल चलाते मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम आकाश पटेल निवासी सेमरखापा कोतवाली मण्डला बताया वाहन के सम्बंध मे सघन पूछताछ करने पर मेडिकल कालेज के पास से मोटर सायकिल चुराना स्वीकार किया आरोपी से हीरो हाण्डा मोटर सायकिल जप्त की गयी जिसके सम्बंध मे पतासाजी करने पर थाना गढा में अपराध क्रमांक 631/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया आरोपी आकाश को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।ं

उल्लेखनीय भूमिका - वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी गढा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, आरक्षक गौरव तिवारी, शैलेन्द्र पाटकर की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

मप्र पुलिस

गढ़ा थाना प्रभारी

जरूरी खबरें