मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, : 12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त
Aditi News Team
Wed, Aug 19, 2026
क्राईम ब्रांच व खमरिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,
12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थी सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू व डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गनिर्देशन में क्राईम ब्रांच व थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा 12 किलो 766 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा गया है।
थाना खमरिया अंतर्गत दिनांक 18-8-26 की क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त वाहन चौकिंग के दौरान काले रंग की स्कूटी में 2 व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस को देखकर स्कूटी मोड़ने लगे संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सुजुकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 5832 के चालक ने अपना नाम शिवम केशरवानी उम्र 32 वर्ष निवासी रानीताल लिंक रोड गढ़ा फाटक लार्डगंज व पीछे बैठने वाले ने हर्षित केशरवानी उम्र 31 वर्ष निवासी नारियल गली नारियल मंडी बड़ा फुहारा लार्डगंज बताया, स्कूटी के पैरदान में रखे काले रंग के पिट्ठू बैंग व नीले रंग के अमेरिकन टूरिस्टर बैंग को चौक करने पर 4 पैकेट व 3 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती लगभग 6 लाख 38 हजार रूपये का होना पाया गया। गांजा के सम्बंध मे पूछताछ करने पर सम्बलपुर उडिसा मे अज्ञात दुकानदारों से खरीदकर अपने बैगों मे रखकर ट्रेन से लाना बताये। आरोपियो के कब्जे से 12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती लगभग 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्सिस एमपी 20 जेड वाय 5832 जप्त करते हुये थाना खमरिया में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी अपराध डीएसपी श्री शैलेष मिश्रा एवं थाना प्रभारी खमरिया श्री राजकुमार खटीक के निर्देशन में अपराध शाखा के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, गोपाल सिंह, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, आरक्षक जावेद अहमद, इंद्रजीत यादव, संतोष शाह, आशुतोष बघेल तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक रीतेश मेश्राम, तथा थाना खमरिया के उप निरीक्षक अमन नायक, सहायक उप निरीक्षक वैजन्ती ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, रवि कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय