Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: नरसिंहपुर ,कलेक्टर ने किया वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण ग्राम डोभी एवं बंधा पहुंचे कलेक्टर

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शनिवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जिले के चांवरपाठा विकासखंड के ग्राम डोभी एवं बंधा में ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, राशन मिलने और स्थानीय समस्याओं आदि के बारे में लोगों से पूछा। कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राजेश शाह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना पटैल, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें