Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं एसपी ने किया बरमान का निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, May 17, 2021

कलेक्टर श्री वेद प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने शनिवार को बरमान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य, राजस्व एवं जनपद के अधिकारियों से बरमान में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी ली। मौक़े पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 28 कोरोना संक्रमित व्यक्ति है ।बरमान को रेड ज़ोन घोषित कर दिया गया है ।
कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कहा कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित एवं होम क्वॉरंटीन है उनके घरों में पर्याप्त जगह ना हो तो उन्हें संस्थागत क्वॉरंटीन किया जाए ताकि संक्रमण ना फैले। इसके अलावा उन्होंने किल कोरोना अभियान के अंतर्गत किए गए सर्वे कार्य की भी जानकारी ली।इस अभियान को उन्होंने गम्भीरतापूर्वक करने के निर्देश भी दिए।

Tags :

जरूरी खबरें