Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: गाडरवारा, मालवाहक सड़क पर खड़े रहने से यातायात दूभर, दुर्घटना की संभावना बनी, स्थानीय पुलिस प्रशासन गौर फरमाए

Aditi News Team

Thu, Aug 3, 2023
मालवाहक सड़क पर खड़े रहने से यातायात दूभर, दुर्घटना की संभावना बनी, स्थानीय पुलिस प्रशासन गौर फरमाए गाडरवारा । पिछले दो तीन माह से पुराने बस स्टैंड से आमगांव तिगड्डा जाने वाली सड़क पर लगभग पचास साठ छोटे बड़े मालवाहक वाहन अवैधानिक तरीके से नियमित रूप से खड़े रहते हैं, फलस्वरूप पैदल के साथ ही साथ दो पहिया, चार पहिया वाहनों से यातायात दूभर हो गया है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ,छुटपुट घटना तो प्रतिदिन होती रहती है । यहां पर शासन व्दारा घोषित वाहन स्टेंड नही है, बहुत लम्बे समय से यहां वाहन तो खड़े रहते आये हैं और परेशानियों का सामना जनमानस को करना पड रहा है फिर भी शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है और न ही वाहन खड़े करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था भी नही बनाई गई किन्तु पिछले माहों से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है जो खुदाई काम होने के बाद से निर्माण बंद है तो इस कारण उपरोक्त समस्या निर्मित हो जाने से कथित परेशानी इस मार्ग पर बन जाने से यातायात जनजीवन दुभर हो गया है । वर्षाकाल में अत्यंत परेशानी हो रही है ,प्रशासन से अपेक्षा है कि वैधानिक कार्रवाई के साथ साथ इस व्यस्तता भरे मार्ग पर यातायात सुरक्षित, सहज सरल बनाने के लिए वांछित कार्रवाई करने के लिए अग्रसर होगा ,यही जनापेक्षा है।

Tags :

जरूरी खबरें