Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

: गाडरवारा,लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही एसडीओपी कार्यालय के रीडर को 30 हजार रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा

Aditi News Team

Wed, Nov 23, 2022
गाडरवारा । दिनांक 10 नबंवर को प्रार्थी मेर सिह निवासी ग्राम मगरधा जिला नरसिंहपुर के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिसमें प्रार्थी द्वारा लेख किया गया कि प्रार्थी की बहू श्रीमती पुष्पा लोड़िया जो कि बीमार रहती थी बीमारी के दौरान प्रार्थी की बहू की मृत्यु हो गई मृत्यु पूर्व प्रार्थी की बहू ने एक शिकायत दहेज प्रताड़ना की एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मे की थी ।उक्त शिकायत की जांच एसडीओपी कार्यालय गाडरवारा में की जा रही थी शिकायत जांच के दौरान प्रार्थी मेर सिह को एसडीओपी कार्यालय बुलाया गया था।एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एसडीओपी रीडर संजय दीक्षित के द्वारा प्रकरण के निराकरण करने के लिए 65000 रुपये के रिश्वत की मांग की गई थी।जिसके एवज मे आज दिनांक 23/11/ 2022 को  गाडरवारा एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ रीडर संजय दीक्षित को 30000 रुपये की रिश्वत दी गई तभी लोकायुक्त की टीम ने रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। जबलपुर लोकायुक्त की टीम में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू  दल के अन्य सदस्य शामिल थे। https://youtu.be/ZrZ4GAbXWgI

Tags :

जरूरी खबरें