Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

: गाडरवारा,कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

Aditi News Team

Sun, Nov 14, 2021

गाडरवारा I नगर के हृदय स्थल झंडा चौक एवं पुरानी गल्ला मंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए तेल चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की I इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक काबरा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है वरिष्ठ कांग्रेस नेता एच, व्ही , रफीक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू को हम नमन करते हैं उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था उन्हें हम चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारते हैं वह बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। साईंखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह युवा कांग्रेस नेता अभिनव ढिमोले कांग्रेस नेता शिवकुमार नीखरा, अनिल साहू आदि ने भी संबोधित करते हुए कहां की भारत देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू को हम सभी याद कर रहे हैं देश के लिए उनका विशेष योगदान रहा है हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए, भारत के स्वाधीनता आंदोलन का लक्ष्य (पूर्ण स्वराज्य) होगा का प्रस्ताव पारित कराने में पंडित जवाहरलाल नेहरू की बड़ी भूमिका थी हम सभी आज उनकी जयंती के अवसर पर संकल्प ले की हम चाचा नेहरू के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश सेवा के लिए समर्पित रहकर देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने नहीं देंगे । पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ उमाशंकर दुबे, ठाकुर शरद सिंह, प्रकाश चौरसिया, केजी आजाद, राव सुरेंद्र सिंह, प्रभात पटेल,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमा गुप्ता, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल, मुस्तान खान, अशोक मंगलानी, युवा कांग्रेस जिला सचिव मनीष कौरव सुरेश जैन कक्का, प्रवीण शर्मा, रतनदीप जायसवाल, कमलेश सेन, आयुष जैन, नन्हे लाल जाटव, शरद साहू, राजू राजपूत, अस्सू साहू, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवम बरहैया, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजदीप दुबे, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष शुभम ,चौकसे रोहित राय, कन्हैया श्रीवास, पवन चौधरी, मुईन खान, भारत जाटव, सबल जाटव, महेश जाटव, सहित कांग्रेस मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अवधेश रूसिया एवं युवा कांग्रेस नेता साकेत नीखरा ने संयुक्त रूप से किया साईंखेड़ा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंकी दीक्षित ने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें