Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जन-जागरूकता का अभियान निरंतर चलेगा

Aditi News Team

Thu, Feb 25, 2021

इंदौर जिले में यातायात को सुगम बनाने के लिये नागरिकों विशेषकर युवाओं को जागरूक बनाने के लिये निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसमें हर वर्ग की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुये जन आंदोलन का रूप दिया जायेगा। साथ ही यातायात सुधार के लिये आधारभूत संरचनाओं की निर्माण के साथ ही आवश्यकता के अनुसार उसमें सुधार कार्य भी कराये जायेंगे। अनियंत्रित तथा तेज गति से वाहन और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। स्पीड नियंत्रण के लिये स्पीड गवर्नर और ब्रिथ इनेलाइजर का उपयोग भी सुनिश्चित किया जायेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक  अब हर माह आयोजित की जायेगी।
      यह जानकारी आज यहां सांसद श्री शंकर लालवानी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी गई। बैठक में  कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र रघुवंशी, एडीएम श्री हिमांशु चंद्र सहित यातायात, नगर निगम, पीडब्लूडी, नगर एवं ग्राम निवेश सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक में तय किया गया कि यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता के लिए अब अभियान निरंतर चलाया जायेगा। इस अभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। जिस तरह से समाज की भागीदारी से इंदौर स्वच्छता में अव्वल आया है। उसी तरह यातायात में भी इंदौर को अव्वल लाने के प्रयास किए जायेंगे। सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर में अनियंत्रित तथा तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाएं होना दुखद और चिंताजनक है। इसके निवारण के लिये समन्वित प्रयास किये जाये। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं रोकने के लिये आवश्यकता के अनुसार एहतियात के रूप में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जाये। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई हो।
      कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बैठक में कहा कि इंदौर में यातायात सुधार के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। आवश्यकता के अनुसार सिंग्नल लगवाये जायेंगे तथा स्पीड ब्रेकर बनवाये जायेंगे। जहां स्पीड ब्रेकर बने हुये है, वहां संकेतक लगाने के निर्देश उन्होंने दिये। श्री सिंह ने    कहा कि ब्लेक स्पॉट को चिन्हित कर वहां सुधार कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने जन-जागरूकता के लिये यातायात पार्क को दुरस्त करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। बैठक में डीआईजी श्री मनीष कपूरिया ने कहा कि जन-जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से आयोजित किया जायेगा। स्पीड नियंत्रण के लिये स्पीड गवर्नर और ब्रिथ इनेलाइजर का उपयोग भी सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
 

Tags :

जरूरी खबरें