: टेकापार में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Wed, Aug 16, 2023
टेकापार में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजनराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार में डॉ. सीमा वर्मा आयुष चिकित्सा अधिकारी साईंखेड़ा एवं श्रीमती सरिता यादव (ए. एन.म) द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए हीमोग्लोबिन टेस्ट, एवं विभिन्न बीमारियों संबंधी जाँच की गई जाँच उपरांत चिन्हित छात्र-छात्राओं को दवाइयां वितरित करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत कराया गया।उक्त अवसर परशाला के शिक्षक नरेन्द्र सिंह मालवे,(प्रधान पाठक)एवं बंशीलाल अहिरवार शिक्षक, के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
: सिवनी के धूमा में वृक्षगंगा अभियान के अमर शहीद स्मृति उपवन में 71 पौधों का रोपण किया
Tue, Aug 15, 2023
सिवनी के धूमा में वृक्षगंगा अभियान के अमर शहीद स्मृति उपवन में 71 पौधों का रोपण किया
15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दोपहर 1 बजे शहीदों की याद में मुक्ति धाम धूमा में 71 पौधों का रोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधियों,श्री गोपाल सिंह एस.डी.ओ लखनादौन,धूमा डिपो रेंजर वन विभाग,प्राचार्य शिक्षा विभाग,पुलिस विभाग एवं गायत्री परिवार के परिजनों ने पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश के अमर शहीदों को श्रधाञ्जलि अर्पित की l
: नरसिहपुर, रेलवे चिकित्सक ने रेलवे कालोनी पहुंचकर एनीमिया कुपोषण आदि की जांच की
Sat, Aug 12, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर
रेलवे चिकित्सक ने रेलवे कालोनी पहुंचकर एनीमिया कुपोषण आदि की जांच की
नरसिहपुर। आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को रेलवे कॉलोनी नरसिंहपुर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे के द्वारा. रेलवे कॉलोनी में जाकर एनीमिया कुपोषण आदि की जांच कि। तथा हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. आई फ्लू से संक्रमण को रोकने के लिए जागरूक किया गया. कचरा दान मे ही कचरा डालने के लिए लोगों को सलाह दी गई।डेंगू मलेरिया टाइफाइड पीलिया चिकुनगुनिया जैसे वेक्टर जनित बीमारी को रोकने हेतु. नाली का साफ सफाई के साथ-साथ दवा का छिड़काव भी करवाया गया. तथा अनावश्यक पानी जमा हो रहे हैं बर्तन. बाल्टी आदि में तुरंत साफ करवाया गया घर-घर जाकर के कूलर के पानी को बदलने के लिए समझाइए भी दी गई. हेल्थ एजुकेशन के अंतर्गत. एनीमिया को रोकने हेतु विशेष कर गर्भवती महिलाओं के लिए। तथा स्कूल ग्रोइंग बच्चों के लिए आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट लेने की सलाह दी गई. इसे गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर्याप्त हो तथा गर्भवती महिलाओं में खून की कमी भी ना हो सके. कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बचने हेतु संतुलित आहार लेने के लिए जिसमें हाई डाइट प्रोटीन जैसे सोयाबीन से बना हुआ पदार्थ. बच्चों को प्रतिदिन दूध लेने के लिए. जिसमें प्रोटीन कैल्शियम आयरन विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त मात्रा में हो लेने के लिए रेलवे चिकित्सक ने सलाह दी गई. तथा स्कूली बच्चों को. डी वार्मिंग के फायदे भी बताया गए. जो सभी दवा सरकारी एवं रेल अस्पताल में मुफ्त में मिल जाती है. रेलवे टिकट काटने सभी रेलवे कालोनियों रह वासियों को. हम अपने आसपास साफ-सफाई बनाकर ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता किया गया।