: नरसिंहपुर कोरोना समाचार,आज फिर 3 कोरोना पाजीटिव प्राप्त
Tue, Nov 24, 2020
दिनांक 24 नवम्बर 2020 को 116 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई,जिसमें 113 की रिपोर्ट नेगेटिव एवं
3 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव प्राप्त हुई। जो पॉज़िटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें ,56 वर्षीय महिला जगदीश वार्ड गाडरवारा निवासी,55 वर्षीय पुरुष चावड़ी वार्ड गाडरवारा निवासी एवं 40 वर्षीय महिला पिठवानी साईंखेड़ा निवासी है।
: नरसिंहपुर कोरोना समाचार,3 की रिपोर्ट पॉज़िटिव प्राप्त
Mon, Nov 23, 2020
नरसिंहपुर आज दिनांक 23 नवम्बर 2020 को
274 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 271 की रिपोर्ट नेगेटिव एवं 3 की रिपोर्ट पॉज़िटिव हुई। पॉज़िटिव पाये जाने वालों में 19 वर्षीय महिला छोटी केलच्छ साईंखेड़ा निवासी, 23 वर्षीय पुरुष छोटी केलच्छ साईंखेड़ा निवासी, 63 वर्षीय पुरुष एमपीईबी कॉलोनी गाडरवारा निवासी है।
: होशंगाबाद-जिला प्रशासन द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी<br>
Mon, Nov 23, 2020
होशंगाबाद/शासन के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण जिले में मिलावट के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है। जिले में राजस्व, नगर पालिका, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवम् सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार 22 नवंबर को एसडीएम होशंगाबाद सुश्री भारती मेरावी के नेतृत्व में होशंगाबाद शहर के सतरस्ता, इंदिरा चौक, कलेक्ट्रेट रोड में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की गई। आज जांच टीम द्वारा दुकान राजू चौकसे, नामधारी सिंह व सेवाराम सिंह से कुल 9 सैंपल लिए गए एवं इंदिरा चौक स्थित सेवाराम सिंह दुकान से पैकेजिंग डेट अंकित ना होने के कारण 483 लीटर तेल एवं 240 किलो पोहा इस तरह कुल 723 किलोग्राम खाद्य सामग्री जप्त की गई। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 64 हजार 194 रुपए है।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम सुश्री भारती मेरावी, नायाब तहसीलदार श्रीमती ज्योति ठोके, मृगेंद्र सिसोदिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल उपस्थित रहे।