Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: होशंगाबाद-जिला प्रशासन द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी<br>

Aditi News Team

Mon, Nov 23, 2020

होशंगाबाद/शासन के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण जिले में मिलावट के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है। जिले में राजस्व, नगर पालिका, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा  खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवम् सैंपलिंग की कार्यवाही  की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार 22 नवंबर को एसडीएम होशंगाबाद सुश्री भारती मेरावी के नेतृत्व में होशंगाबाद शहर के सतरस्ता, इंदिरा चौक, कलेक्ट्रेट रोड में स्थित  विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की गई। आज जांच टीम द्वारा दुकान  राजू चौकसे, नामधारी सिंह व  सेवाराम सिंह  से  कुल 9 सैंपल लिए गए एवं इंदिरा चौक स्थित सेवाराम सिंह दुकान से पैकेजिंग डेट अंकित ना होने के कारण 483 लीटर तेल एवं 240 किलो पोहा इस तरह कुल 723 किलोग्राम खाद्य सामग्री जप्त की गई। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत  लगभग 64 हजार 194 रुपए है।
 कार्यवाही के दौरान एसडीएम सुश्री भारती मेरावी, नायाब तहसीलदार श्रीमती ज्योति ठोके, मृगेंद्र सिसोदिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें