Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: Nrsinghpur,कोविड- 19 के प्रभारी मंत्री श्री भार्गव ने किया जिले के कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, May 8, 2021

नरसिंहपुर ।  प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री और प्रभारी मंत्री कोविड- 19 जिला नरसिंहपुर श्री गोपाल भार्गव ने शुक्रवार को जिले के कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने बालक उत्कृष्ट छात्रावास करेली, पीजी कॉलेज नरसिंहपुर और जिला चिकित्सालय में बनाये गये कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
   प्रभारी मंत्री ने कोविड केयर सेंटरों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, इलाज की व्यवस्थाओं, गुणवत्तायुक्त भोजन और दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों से पूछा कि सेंटर में कोई दिक्कत तो नहीं। दवाईयां समय पर मिल रही हैं। मरीजों ने बताया कि भोजन एवं दवाईयां समय पर मिल रही हैं। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में मरीजों को दी जा रही दवाईयों का अवलोकन भी किया। श्री भार्गव ने करेली में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से सैंपलिंग की जानकारी ली।
         इस अवसर पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, करेली में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती स्नेहा मिश्रा और अन्य चिकित्सक व अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें