Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: Bhopal मुख्यमंत्री चौहान ने शहर की सड़कों पर बांटे मास्क और बनाए सर्किल,कोरोना से बचाव के लिए संकल्प और जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना वायरस से हर किसी को बचना है, अन्य लोगों को भी बचाना है। तीन उपायों- मेरी सुरक्षा मेरा मास्क, सोशल डिस्टेसिंग और बार-बार साबुन अथवा सेनेटाईजर से हाथ साफ करने से हम इससे बच सकते हैं। कोरोना को हराने के लिए सभी इकट्ठे हो जाएं।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान आज पुराने भोपाल शहर के भवानी चौक सोमवारा (पीरगेट) में कोरोना से बचाव के जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमजन और दुकानदारों को मास्क वितरित किए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने वाले सर्किल भी चाक से निर्मित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लापरवाही पड़ेगी भारी  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की दूसरी वेव आ गई है। पॉजीटिव मिलने वाले प्रकरण बढ़ रहे हैं। हम सभी को सावधान रहना होगा। यदि लापरवाही करते हैं तो अपने, अपने परिवार, अपने प्रदेश और देश के लिए हम खतरा पैदा करेंगे। स्थिति भयावह न हो, इसलिए प्रत्येक नागरिक कोरोना से अपना बचाव करे। लापरवाही भारी न पड़े जाए, इसलिए सावधानियों का पालन किया जाए। सामाजिक संगठन, धर्मगुरु इस कार्य में सहयोग करें। त्यौहारों पर भीड़ न हो। "मेरी होली मेरे घर" का पालन हो। प्रत्येक दुकान के बाहर सर्किल (गोले) निर्मित कर सुरक्षा रखी जाए। दुकानदार अपनी दुकान में सेनेटाईजर अवश्य रखें, स्वयं मास्क पहनें और ग्राहकों को भी मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित करें। अपनी एवं बाकी सभी की सुरक्षा हमारा दायित्व है। सिर्फ सरकार यह कार्य नहीं कर सकती। जनसहयोग से ही हम कोरोना वायरस को परास्त कर पाएंगे।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, डीआईजी श्री इरशाद वली, आयुक्त नगर निगम श्री केवीएस चौधरी कोलसानी, अन्य अधिकारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, आमजन मौजूद थे ।

Tags :

जरूरी खबरें