Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: Bhopal ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति के लिए भोपाल से भारतीय वायुसेना के एयरक्रॉफ्ट से जामनगर भेजा गया टैंकर,प्राण वायु के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी

Aditi News Team

Tue, Apr 27, 2021

भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति के लिए आज सोमवार शाम को भोपाल एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के एयरक्रॉफ्ट के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकर जामनगर, गुजरात के लिए रवाना हुआ। केंद्र सरकार और  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समन्वय से भारतीय वायुसेना का विमान भोपाल से ऑक्सीजन का खाली टैंकर लेकर गुजरात भेजा गया है। वायुमार्ग से टैंकर भेजने से ट्रैवलिंग टाइम में बचत करने का प्रयास किया गया है। भारतीय वायुसेना का सी-17 एयरक्रॉफ्ट सोमवार को भोपाल एयरपोर्ट पर उतरा और यहाँ से 30 मीट्रिक टन का ख़ाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ।    ऑक्सीजन की अविलंब आपूर्ति के लिए सतत प्रयास सरकार द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार और संसाधनों की निरंतरता बनाए रखने के लिए युद्ध स्तर पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें