Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: कोरोना की जांच और रिपोर्ट समय पर हो-मुख्यमंत्री श्री चौहान<br>अचानक रेहटी पहुंचे मुख्यमंत्री ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा

Aditi News Team

Sat, May 8, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों और डॉक्टर्स से कहा है कि समय पर कोरोना संक्रमण की जांच और निर्धारित अवधि में रिपोर्ट प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें जिससे कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को अचानक रेहटी पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत मरीजों की स्थिति जानने के साथ 25 बिस्तर के कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया।

 मुख्यमंत्री ने रेहटी में बालिका छात्रावास में संचालित 25 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं देखकर  उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। हालांकि केंद्र पर न ही कोई व्यक्ति कोरेन्टाइन  था और न ही आइससोलेशन में।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहां उपस्थित जनों से अपील की कि वे जनता कर्फ्यू का पूर्णतः पालन करें औऱ तबियत खराब होने या लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि दवाई औऱ अन्य व्यवस्थाओं की कोई कमी नही है,जरूरत पड़ने पर और भी व्यवस्था की जाएगी।   मुख्यमंत्री श्री चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी भी पहुंचे। इस केंद्र में 15 बिस्तर है और सभी मे कन्संट्रेटर से आक्सीजन की व्यवस्था है। यहां 8 मरीज कोरोना का उपचार ले रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कोविड मरीजों के संबंध में उपस्थित डॉक्टरों से विस्तार से चर्चा की और निर्देश दिए कि रेहटी में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए।   इस अवसर पर कमिश्नर श्री कवींद्र कियावत सहित वरिष्ठ अधिकारी और श्री कार्तिकेय सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें