Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर,रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

नरसिंहपुर| शासकीय जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों की सहमति से विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये और पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर और समिति के सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए समय पर समुचित उपचार और आवश्यक सुविधायें मुहैया कराने पर जोर दिया गया।

         बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए शेड निर्माण, फायर हाईड्रंट सिस्टम स्थापित करने, ट्रामा सेंटर में अस्थि रोग के मरीजों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिए सीआम (आईआईटी) क्रय करने, रजिस्ट्रेशन काउंटर का नवीनीकरण कराने, चिकित्सालय के अपशिष्ट पदार्थों का निपटान आऊटसोर्स के माध्यम से कराने, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, मरीजों के परिजनों के लिए कैंटीन निर्माण, प्रायवेट वार्डों के उन्नयन, एनएचएम शाखा व रिकार्ड रूम का उन्नयन, मरीजों के परिजनों के लिए प्रत्येक बेड के पास काउच/ बैंच की व्यवस्था करने के प्रस्तावों पर सहमति दी गई। बैठक में सांसद एवं विधायक निधि से जिला चिकित्सालय के उन्नयन के लिए दान राशि प्राप्त करने का अनुरोध करने पर जोर दिया गया।

         नरसिंहपुर के समाजसेवी श्री राकेश जैन द्वारा स्वयं के व्यय पर जिला चिकित्सालय में 6 बिस्तर वाले उच्चस्तरीय बर्न यूनिट बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव पर कलेक्टर ने सहमति दी।

Tags :

जरूरी खबरें