Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: रायसेन,प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का 8 जनवरी को होगा ड्राय रन,<br>स्वास्थ्य मंत्री ने रायसेन में वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण, ड्राय रन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

Aditi News Team

Thu, Jan 7, 2021

रायसेन। प्रदेश में कोविड-19 के लिए वेक्सिनेशन के पूर्व रिहर्सल के तौर पर तैयारियों को परखने के लिए 08 जनवरी को रायसेन सहित प्रदेश के 51 जिलों में ड्राय रन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने 08 जनवरी को ड्राय रन के लिए रायसेन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर ड्राय रन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्राय रन के लिए वैक्सीन केरियर से वैक्सीन को टीकाकरण केन्द्र तक पहुँचाना, टीकाकरण तथा इस दौरान कोविड-19 टीकाकरण के सभी प्रोटोकॉल का पालन किए जाने के संबंध में निर्देश दिए।  
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने बताया कि रायसेन सहित प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोराना वेक्सिनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश में कोविड-19 के लिए वेक्सिनेशन के पूर्व रिहर्सल के तौर पर तैयारियों को परखने के लिए भोपाल में 2 जनवरी के सफल आयोजन के बाद अब 8 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में ड्राय रन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4 स्थानों भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में कोल्ड चैन स्टोर तैयार किया है। पहले इन स्टोर में स्वीकृत वैक्सीन का भंडारण होगा। यहां से वैक्सीन को संभाग, संभाग से जिलों और जिलों से पीएचसी में बनाए गए कोल्ड चैन स्टोर में भेजा जायगा। यहां से वैक्सीन सीधे टीकाकरण केंद्र पर पहुँचाई जाएगी, जहां पर पहले से रजिस्टर्ड व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। रायसेन में 22 कोल्ड चैन स्टोर बनाए गए हैं। जहां से जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने बताया कि पहले चरण में सभी हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होगा। प्रदेश में ऐसे हेल्थ वर्कर की संख्या 4 लाख है। इनको कोविन प्लेटफार्म  पर रजिस्टर्ड किया गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता को जिस दिन और जिस समय वैक्सीन लगाया जाना है, उसको कोविन प्लेटफार्म के माध्यम से उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा सूचना दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीन के लिए प्रस्तावित सभी टीकाकरण केंद्र पर कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भोपाल में राज्य स्तर पर बनाये गये कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश में होने वाले ड्राय रन की मॉनीटरिंग करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें