Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: भोपाल में कोरोना का कहर,24 घंटे में रिकॉर्ड 425 मरीज मिले,मास्क न लगाने वालों के खिलाफ भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में कार्रवाई के निर्देश दिए

Aditi News Team

Fri, Nov 20, 2020

राजधानी भोपाल में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड केस मिलने के बाद प्रशासन ने बाजार में मास्क के बगैर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की।हमीदिया रोड, घोड़ा नक्कास, चौक बाजार और लखेरापुरा में मास्क न पहनने पर काटे चालान ।

भोपाल में अब बाजार से लेकर किसी भी सरकारी और निजी संस्था में लोग बिना मास्क के नजर आने लगे हैं। यह स्थिति इसलिए ज्यादा चिंता में डालने वाली है, क्योंकि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। आशंका जताई जा रही है कि ये संक्रमण की दूसरी लहर हो सकती है। असल में, मार्च में शुरू हुआ कोरोना का दौर छह महीने यानि छह महीने तक कभी कम, कभी ज्यादा होता रहा। इसके बाद त्योहारी सीजन शुरू हुआ। इसके बाद केस बढ़ने शुरू हो गए हैं।

गुरुवार को शहर में कोरोना संक्रमण के 425 मामले सामने आए। ये बुधवार के 229 के मुकाबले करीब दोगुने मामले हैं। पूरे कोरोना काल में ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। गुरुवार को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ भोपाल में अभियान शुरु किया गया। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इसे तीसरी तो नहीं कह सकते, लेकिन दूसरी लहर मान सकते हैं। वजह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। लोगों को इसके लिए जागरूक और सतर्क रहना होगा। फिलहाल मास्क ही वैक्सीन है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है, तभी संक्रमण पर रोक लगाई जा सकती है।

भोपाल में अब बाजार से लेकर किसी भी सरकारी और निजी संस्था में लोग बिना मास्क के नजर आने लगे हैं। यह स्थिति इसलिए ज्यादा चिंता में डालने वाली है, क्योंकि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। आशंका जताई जा रही है कि ये संक्रमण की दूसरी लहर हो सकती है। असल में, मार्च में शुरू हुआ कोरोना का दौर छह महीने यानि छह महीने तक कभी कम, कभी ज्यादा होता रहा। इसके बाद त्योहारी सीजन शुरू हुआ। इसके बाद केस बढ़ने शुरू हो गए हैं।

गुरुवार को शहर में कोरोना संक्रमण के 425 मामले सामने आए। ये बुधवार के 229 के मुकाबले करीब दोगुने मामले हैं। पूरे कोरोना काल में ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। गुरुवार को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ भोपाल में अभियान शुरु किया गया। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चालान के साथ समझाइश भी

एसडीएम जमील खान ने बताया कि हमीदिया रोड, घोड़ा नक्कास, चौक बाजार और लखेरापुरा बाजार में मास्क न पहनने वाले लोगों और दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों पर चालान के साथ समझाइश दे रहे हैं। दोबारा अगर उनके यहां मास्क के बगैर दुकानदार दिखे, तो उसे सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें