Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: भोपाल जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें - कलेक्टर श्री लवानिया

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित करें कि लोग अपने घरों में रहे और बे-वजह बाहर ना निकले, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मेडिकल आपात स्थिति की जरूरत के बिना घरों से बाहर निकलने और झूठ बोलकर बिना वजह बाहर घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।   कलेक्टर श्री लवानिया और डीआईजी श्री वली ने आज कमला पार्क सहित अन्य जगहों पर अचानक चेकिंग करने पहुँचें। दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ सड़कों पर उतरकर बिना वजह घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कार्रवाही का औचक निरीक्षण किया, लालाघाटी, हमीदिया और पॉलिटेक्निक चौराहा पर खुद व्यवस्थाओं को संभाला और लोगों की गाड़ियों को रोककर पूछताछ की। घरों से बाहर निकलने की वजह पूछी और उचित कारण नहीं बताने तथा बे-वजह घूमने वाले लोगों के विरूद्ध पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।   डीआईजी श्री इरशाद वली ने सभी पुलिस के जवानों को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए है। भोपाल शहर में भ्रमण कर घर से बेवजह बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध धारा 188 में करवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति सड़को पर नही दिखना चाहिए , इसके लिए सख्ती से कर्रवाई की जाए।

Tags :

जरूरी खबरें