Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: भोपाल,साहस और समर्पण की मिसाल बने गाँधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स "कहानी सच्ची है"

Aditi News Team

Mon, May 3, 2021

भोपाल । कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से अपने विकराल रूप में सामने आई है और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने वाले लोगों की सेवा कार्य में लगे चिकित्सक और उनके परिजन भी शामिल है। ऐसे कठिन समय में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ का सेवा भाव, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कठिन परिस्थितियों से जूझने की क्षमता अद्भुत है।   गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर और सीनियर डाक्टरों की टीम मेहनत और समर्पण भाव से कोविड वार्ड में सेवाएँ देने के लिए नियुक्त है। ऐसे ही कई उदाहरण हमीदिया अस्पताल के कोविड डेडीकेटेड वार्ड में सामने आयें हैं। इनमे से एक हैं डॉ. ताहिर अली, डॉ अनिल शेजवार, डॉ. शिवांगी, डॉ. हरीश और डॉ. कविता सहित पूरा चिकित्सकों का दल अपनी सेवाएँ दे रहा है।     इस महामारी में डॉक्टरों की टीम और मेडिकल टीम के अन्य स्टॉफ ने दिन रात एक कर कई कोरोना मरीजों को इस विकट स्थिति से बाहर निकाला है।    ये सेवा भावी डॉक्टर्स की टीम एक्शन मोड में तैनात है। इस विपरीत परिस्थितियों में धैर्य व संयम का परिचय देते हुए तमाम चिकित्सक अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कोविड मरिजों की देख भाल कर रहें हैं। ऐसे कर्मवीरो की कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण से ही भोपाल कोरोना को परास्त करने की ओर बढ़ रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें