Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: भोपाल,कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Aditi News Team

Wed, Nov 17, 2021

कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य अमला अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मंगलवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। मंत्री डॉ. चौधरी यू-ट्यूब चैनल "टीकाकरण संवाद" के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को एन.एच.एम. मुख्यालय से संबोधित कर रहे थे। यह चैनल एन.एच.एम. द्वारा शुरू किया गया है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 5 करोड़ से अधिक को प्रथम डोज और 2 करोड़ 59 लाख से अधिक व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में प्रदेश ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। मध्यप्रदेश एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने और सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य है। वर्षा काल में सुदूरवर्ती क्षेत्र में आवागमन की मुश्किलों के बीच निरंतर कोविड टीकाकरण किया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोविड टीकाकरण में प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण से कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटे। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को 25 दिसम्बर तक कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का एकमात्र कारगर उपाय है जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा रहा है वह स्वयं, अपने परिजन एवं समाज को कोरोना बीमारी के खतरे में डाल रहा है। लोग न केवल स्वयं वैक्सीन लगवाएँ बल्कि लोगों को भी प्रेरित करें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अब तक हुए कोविड टीकाकरण के लिए कार्य अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई भी दी।

Tags :

जरूरी खबरें