Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: भोपाल,कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए गांधी मेडिकल कालेज पूरी तरह तैयार,कमिश्नर कियावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा<br>

Aditi News Team

Mon, Nov 30, 2020

Bhopal कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गांधी मेडिकल कालेज में वैक्सीन के ट्रायल के लिए आईसीएमआर की गाइड के अनुसार की जा रही व्यवस्थाओं का आज रविवार को कमिश्नर कवींद्र कियावत ने जायजा लिया और डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए।

       गांधी मेडिकल कालेज परिसर में नव निर्मित लायब्रेरी भवन को वैक्सीन के ट्रायल के लिए केंद्र बनाया गया है।श्री कियावत ने निरीक्षण के बाद अधीक्षक को आज ही सेंटर की व्यवस्थाओं का वीडियो आईसीएमआर को भेजने के निर्देश है। उन्होंने भवन में आवश्यक सुधार भी करवाया। श्री कियावत ने निर्देश दिए संसाधन और स्टाफ उत्कृष्ट श्रेणी का हो।

    श्री कियावत ने बताया कि बायोटेक द्वारा प्रायोजित इस वैक्सीन ट्रायल के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृति हो गई है और बायोटेक के प्रतिनिधि द्वारा बताई गई व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया। अब कभी भी ट्रॉयल प्रारम्भ किया जा सकता है। सेंटर में आगन्तुक कक्ष, पंजीयन, परीक्षण, काउंसिल, वैक्सीन स्टोर, वेक्सिनेशन कक्ष, रिकार्ड रूम आदि अलग-अलग बनाये गए है।

Tags :

जरूरी खबरें