Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर में रोको- टोको अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने वाले 51 व्यक्तियों पर लगा 18 हजार 480 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Apr 3, 2021

नरसिंहपुर,  जिले में कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन करने कलेक्टर वेद प्रकाश ने संयुक्त टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने राजस्व, पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को रोको- टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 51 नागरिकों की चालानी कार्रवाई कर 18 हजार 480 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
         एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने और मास्क नहीं लगाने पर शनिवार की सुबह को नगर पालिका द्वारा 37 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 6 हजार 580 रूपये, पुलिस विभाग द्वारा 12 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1900 रूपये जुर्माना लगाया। इसके साथ ही संयुक्त टीम द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने दो दुकानों को सील कर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।

Tags :

जरूरी खबरें