Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में हुआ सेनेटाइजर का छिड़काव

Aditi News Team

Sat, May 15, 2021

नरसिंहपुर । कोविड- 19 वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिये नरसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजर मशीन और स्प्रे पंप द्वारा शुक्रवार को छिड़काव किया गया। इस दौरान क्वारंटाइन एरिया, इंद्रा वार्ड, पीजी कॉलेज, हॉस्पिटल एवं फीवर क्लीनिक में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया।
   सीएमओ ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये नगर के सभी 28 वार्डों मे चरणबद्ध तरीके से सेनेटाइज़र का छिड़काव कराये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत प्रतिदिन सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
   आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे कोविड- 19 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिये अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क का उपयोग जरूर करें। समय समय पर हाथों को साबुन- पानी/ सेनेटाइजर से साफ करें, दो गज की दूरी बनाये रखें और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

Tags :

जरूरी खबरें