Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: नरसिंहपुर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की खाद्य सामग्री की जांच

Aditi News Team

Thu, Nov 5, 2020

नरसिंहपुर, 05 नवम्बर 2020. जिले में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन पर गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे, अमित गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों द्वारा करेली में आर्या ट्रेडर्स में खाद्य सामग्री की सूक्ष्मता से जांच की गई।
         जांच टीम द्वारा जांच के दौरान भगर के सेम्पल लिये गये। जांच दल ने खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट की भी जांच की। एक्सपायरी डेट निकल जाने वाली लगभग दो किलो खाद्य सामग्री का विनष्टीकरण जांच दल के समक्ष किया गया। उन्होंने शासन के नियमानुसार मिठाईयों पर बनाने और खराब होने की तारीख लिखने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रतिष्ठान में साफ- सफाई के भी निर्देश दिये गये।

Tags :

जरूरी खबरें