Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर,जिले में 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों का कोविड-19 का टीकाकरण शुरू,कलेक्टर वेद प्रकाश ने टीकाकरण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aditi News Team

Wed, May 5, 2021

नरसिंहपुर ।  जिले में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के नागरिकों को कोविड- 19 का टीका लगा कर एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में कलेक्टर वेद प्रकाश की मौजूदगी में टीकाकरण का शुभारंभ बुधवार 5 मई को किया गया। यहां 6 मई को भी टीकाकरण की सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने टीकारण केंद्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कोविड- 19 का टीका लगवाने पहुंचे नागरिकों से चर्चा की और खासतौर पर युवाओं को वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। पहले दिन 18 वर्ष से अधिक आयु के 94 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका लगाया गया। इसके लिये इन नागरिकों ने पूर्व में ही कोविन पोर्टल पर पंजीयन करा लिया था।
         पहले दिन युवाओं ने उत्साह के साथ कोविड- 19 का टीका लगवाया। युवाओं ने 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड- 19 का टीका लगाये जाने की शुरूआत किये जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी।
         इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का अमला और वालेंटियर्स मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें