Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: नरसिंहपुर,कोरोना की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने रोको- टोको अभियान में शामिल हुए कलेक्टर व एसपी

Aditi News Team

Thu, Dec 17, 2020

नरसिंहपुर। कोरोना की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्री वेद प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रोको- टोको अभियान में शामिल हुए। यह अभियान मीडिया प्रतिनिधियों के समन्वय से चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नरसिंहपुर शहर में पैदल भ्रमण किया। अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने लोगों को समझाइश दी कि वे मास्क जरूर लगायें, सामाजिक दूरी बनाये रखें और बार- बार हाथों को साबुन- पानी से धोयें या सेनेटाइज करें। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक मास्क ही वैक्सीन है। मास्क का उपयोग करने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को रोककर मास्क लगाने के लिए कहा। बगैर मास्क वालों को मास्क वितरित किये और उनसे पूछा कि वे आगे भी मास्क लगायेंगे या नहीं। लोगों ने आश्वस्त किया कि अब वे मास्क जरूर लगायेंगे।

  कलेक्टर, एसपी, अन्य अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने नरसिंहपुर में सुभाष पार्क चौराहा से पुराना बस स्टेंड से इतवारा बाजार से अष्टांग चिकित्सालय से सांकल रोड तिराहा तक पैदल भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया। इसके बाद चौधरी शंकरलाल दुबे शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के परिजनों एवं सहयोगियों को मास्क लगाने की समझाइश दी। अभियान के दौरान जो लोग मास्क नहीं लगाये थे, उन्हें मास्क वितरित किये गये और समझाइश दी गई कि वे मास्क जरूर लगायें। लोगों को मास्क लगाने के फायदे और नहीं लगाने के दुष्परिणाम बताये।
   अभियान के दौरान राहगीरों, दुकानदारों, ग्राहकों, हाथ ठेला लगाने वालो, बुजुर्गों, महिलाओं, वाहन चालकों, बच्चों और विद्यार्थियों को समझाइश दी गई। जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाये थे, उनको रोककर पूछा गया कि वे आखिर मास्क क्यों नहीं लगाये हैं। उन्हें मास्क लगाने की उपयोगिता और दुष्परिणाम बताये गये।
   कलेक्टर एवं एसपी ने विभिन्न दुकानों के भीतर जाकर ग्राहकों और दुकानदारों को समझाइश दी। जो मास्क नहीं लगाये थे, उन्हें मास्क वितरित किये। लोगों को बताया गया कि वे मास्क जरूर लगायें। मास्क बदलें भी। साफ- सुथरा मास्क लगाना आवश्यक है। दुकानदारों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि वे अपनी दुकान में ग्राहकों को तभी आने दें, जब वे मास्क लगाये हों। दुकान में सेनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखें।
कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं वितरित किये मास्क
   रोको- टोको अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह और अन्य अधिकारियों ने लोगों को स्वयं मास्क वितरित किये और मास्क लगाने की समझाइश दी। कलेक्टर एवं एसपी ने अपने हाथ से बच्चों को स्वयं मास्क पहनायें। उन्होंने बच्चों और विद्यार्थियों को मास्क की उपयोगिता बताई। अधिकारीद्वय ने सिंहपुर की 6 वर्षीय शिफा अंजुम, कक्षा 6 वीं में पढ़ने वाली भूमिका को स्वयं मास्क पहनाये। कक्षा 5 वीं में पढ़ने वाली आद्यया दुबे एवं कक्षा 6 वीं में पढ़ने वाली श्रेया सोनी को मास्क के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कक्षा 11 वीं के छात्र ज्योतिर्मय बघेल को मास्क लगाने के लिए दिया।

Tags :

जरूरी खबरें