Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: नरसिंहपुर,अधिकारी कर रहे मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Mar 27, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर वेद प्रकाश ने आगामी होली के त्यौहार को लेकर जिले में मावा व मिठाईयों की सघन जांच के निर्देशित किया गया। इन निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन नरसिंहपुर द्वारा जांच अभियान चलाया गया।
         निरीक्षण के दौरान दूध व दूध से बने उत्पाद, मावा, घी आदि की जांच की गई। जिले में स्थित मिठाई व मावा विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान दूध व मावा तथा मिठाइयों के 15 नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोग शाला भोपाल भेजे गये। टिंचर आयोडिन का प्रयोग कर मौके पर मावा की जांच की गई। टिंचर आयोडिन से मावे में आलू (स्टार्च), मैदा आदि के मिलावट की जांच की जाती है। खाद्य विक्रेताओं को शुद्ध व मिलावट रहित मावा व मिठाईयों को बेचने के निर्देश दिये गये। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन नरसिंहपुर अमित गुप्ता ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें