Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

: दतिया,उपचार के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी: डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Sun, May 30, 2021

जिला चिकित्सालय को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए समर्पित,पुलिस लाइन में कोविड-केअर सेंटर का किया शुभारंभ

दतिया में उपचार के संसाधनों की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय दतिया में पोर्टेबल वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित करते हुए यह बात कही। डॉ. मिश्रा ने शनिवार को  पुलिस लाइन में सर्व सुविधा युक्त आठ बिस्तरीय  कोविड-केअर सेन्टर का भी शुभारंभ किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में दो पोर्टेवेल वेंटीलेटर एवं 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित किए। उन्होंने कहा कि एसएनसीयू वार्ड में पोर्टेवल वेंटीलेटर एवं  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से मरीजों के उपचार में और  अधिक आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में भी सर्व सुविधा युक्त कोविड-केअर सेन्टर प्रारंभ हो जाने से पुलिस कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी बेहतर तरीके से उपचार उपलब्ध हो सकेगा।दो कृषकों के परिजनों को सहायता राशि की प्रदान

डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री जीवन कृषि कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 2 कृषकों की कृषि कार्य करते हुए असामयिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को चार-चार  लाख रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। डॉ. मिश्रा ने योजना अंतर्गत बुधेरा निवासी स्व. गिरवर सिंह लोधी की पत्नी श्रीमती अंगूरी लोधी और महाराजपुर के स्व.रामहजूर पाल की पत्नी श्रीमती फूलवती को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

Tags :

जरूरी खबरें