Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: तेंदूखेड़ा में रोको- टोको अभियान के तहत हुई कार्रवाई,मास्क नहीं लगाने वाले 75 व्यक्तियों पर लगा 4500 रूपये का जुर्माना,वीडियो फ़ूटेज के आधार पर एक होटल सील

Aditi News Team

Sat, Apr 3, 2021

नरसिंहपुर,  जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने राजस्व, पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को रोको- टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 75 नागरिकों की चालानी कार्रवाई कर 4500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में वीडियोग्राफी भी कराई गई। वीडियोग्राफी के दौरान तेंदूखेड़ा में घनश्याम होटल संचालक द्वारा ग्राहकों को होटल में बैठाकर खाना खिलाया जा रहा था। संयुक्त टीम ने वीडियो फोटेज के आधार पर उक्त होटल को सील किया।
   इस दौरान एसडीएम जीसीडेहरिया, एसडीओपी मेहंती मरावी, तहसीलदार लालशाह जगेत समेत राजस्व विभाग का अमला और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें