Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: जबलपुर मंत्री भदौरिया ने कंटगी व पाटन के अस्पतालों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

जबलपुर जिले के कोविड प्रभारी तथा प्रदेश के सहकारिता व लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवथाओं को देखा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री अजय विश्नोई ने कोरोना नियंत्रण के लिये किये जा रहे कारगर उपायों के बारे में जानकारी देकर अस्पताल का भ्रमण भी कराया तथा चिकित्सकीय उपकरण और आवश्यकता के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में संक्रमण के दौरान उक्त अस्पतालों में  भर्ती मरीज व वहां से ठीक होने वाले मरीजों के बारे में जानकारी देकर उनकी प्रासंगिकता को बताया। साथ ही वहां की व्यवस्थाओं के अपडेशन में शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि व जनसहभागिता का अहम योगदान को भी दिखाया साथ ही टेलीमेडीशन सेंटर का अवलोकन भी किया गया। मंत्री श्री भदौरिया व विधायक श्री विश्नोई ने प्राथमिक स्वास्थ्य कटंगी में कोविड मरीजों के लिए 8 बिस्तर सुनिशिचित कर कोविड वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ किया।

Tags :

जरूरी खबरें