Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: जबलपुर,मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत सायरन बजाकर,लोगों को मास्क लगाने का संकल्प दिलाया

Aditi News Team

Wed, Mar 24, 2021

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आज कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए समाज में जन जागरूकता लाने के लिए द इंस्टीट्यूट फॉर ओवरऑल डेवलपमेंट ऑफ एक्सीलेंस सोसायटी द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शाम 7 बजे 2 मिनट का धनी की कुटिया पर सायरन बजाकर लोगों को मास्क लगाए रखने के लिए संकल्प दिलाया गया साथ ही जन जागरूकता के लिए जो मास्क नहीं लगाए थे उन्हें संस्था द्वारा नि:शुल्क मास्क, सेनिटाइजर  वितरित किए गये। इसके उपरांत उपस्थित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं संस्था के पदाधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिकों ने फेस मास्क लगाकर सेल्फी ली और संस्था के फेसबुक पेज पर हैशटैग जबलपुर मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के साथ शेयर किया| इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा जी, एडिशनल एसपी, डी एस पी यातायात, सीएसपी अधारताल भी मौजूद थे ।

Tags :

जरूरी खबरें