Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा, सालीचौका व चीचली में 6 दुकानें सील

Aditi News Team

Wed, May 5, 2021

नरसिंहपुर । कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुए गाडरवारा अनुभाग में अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रमोद सेनगुप्ता के निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर दुकान संचालन करते पाये जाने पर 6 दुकानें सील की गईं। 
   निरीक्षण के दौरान सालीचौका में मोना मैचिंग सेंटर, नामदेव गारमेंट्स एवं नमामि मोबाइल शॉप को, चीचली में नीलेश किराना एवं आदिशक्ति किराना दुकान को और गाडरवारा में हैप्पी शू सेंटर मन्नत कॉम्प्लेक्स को सील किया गया। इन दुकानों का पंचनामा तैयार कर सील करने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान सालीचौका एवं चीचली में अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रमोद सेनगुप्ता, तहसीलदार श्री राजेश मरावी, सालीचौका चौकी प्रभारी श्री पीयूष साहू, चीचली थाना प्रभारी श्री अजय खोब्रागड़े और गाडरवारा में थाना प्रभारी श्री राजपाल सिंह बघेल के साथ राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें