Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: गाडरवारा, शिक्षक ने बच्चों को वितरित किये मास्क

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

गाडरवारा। बीते मंगलवार को समीपी ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने अनुकरणीय पहल करते हुए स्कूल में अध्ययनरत स्वयं की बेटी के जन्मदिन के अवसर पर निजी खर्चे पर शाला के सभी 200 बच्चों को मास्क वितरित किये। उक्त अवसर पर उन्होंने मास्क वितरित करते हुए बच्चों से कहा की स्कूल भले ही खुल गए हों लेकिन अभी कोरोना की तीसरी लहर का खतरा टला नही है। कोरोना से बचाव हेतु बच्चे प्रतिदिन मास्क लगाकर स्कूल आएं एवं अपने घर परिवार के सदस्यो, अपने आसपास रहने वाले लोगो को भी मास्क पहनने को कहें। मास्क वितरित करते समय संस्था के शिक्षक
दशरथ प्रसादजाटव, सुरेश चौहान, विवेक नाईक , श्रीमती लता कहार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें