Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा में कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने पर 4 दुकानें सील

Aditi News Team

Tue, May 25, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर वेद प्रकाश के निर्देशन में कोरोना कर्फ्यू का पालन करने जिले में संयुक्त टीमों द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा प्रमोद सेन गुप्ता द्वारा निरंतर नगर का भ्रमण किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। भ्रमण के दौरान राजेंद्र रेडीमेड स्टोर, गोविंदा ट्रेलर्स मन्नत काम्प्लेक्स की दुकान के अंदर ग्राहक पाये जाने एवं शक्ति क्लॉथ मर्चेन्ट तथा मटन मार्केट सब्जी मंडी के पीछे खुला पाये जाने पर सील किया गया। 
   इस दौरान तहसीलदार राजेश मरावी और पुलिस एवं राजस्व विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें