Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 30 व्यक्तियों को भेजा अस्थाई खुली जेल,रोको- टोको अभियान के तहत 2 दुकानें सील व 11 व्यक्तियों पर लगा 9800 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sun, Apr 25, 2021

नरसिंहपुर । जिले में जिले में 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावशील किया गया है। इसके तहत जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिले में संयुक्त टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को अस्थाई जेल भेजा जा रहा है।

         इसी तारतम्य में गाडरवारा में राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 6 दुकानों पर 9500 रूपये एवं बिना मास्क के घूमते मिलने पर 5 व्यक्तियों पर 300 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 11 व्यक्तियों पर 9800 रूपये का जुर्माना लगाया और दो दुकानों को सील किया गया। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर बिना काम के घूमने वाले 30 व्यक्तियों को अस्थाई खुली जेल भेजा गया।

         इस मौके पर तहसीलदार राजेश मरावी, थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें