Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: गाडरवारा,शिक्षको ने महावेक्सीनेशन में निभाई सहभागिता

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

गाडरवारा। 25 अगस्त से शुरू हुए एवं 26 अगस्त तक प्रदेश में कोविड 19 से सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे महावेक्सीनेशन अभियान में जिले सहित गाडरवारा शहर में भी अन्य विभागों के साथ शिक्षा विभाग के अमले ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है। विदित हो की स्थानीय एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले एवं डीपीसी एस के कोष्टी को गाडरवारा के दो वार्डो के जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी । उक्त अधिकारियो के अलावा नगर के 24 वार्डो मे नियुक्त किये गए शिक्षको ने अन्य विभागों के जोनल अधिकारियों के मार्गदर्शन में नपा वार्ड प्रभारियों के साथ घर घर जाकर लोगो को वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करते हुए आमंत्रण कार्ड बांटे । विवेकानंद वार्ड में कार्ड वितरित करते हुए शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने बताया की वेक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए आमंत्रण कार्ड वितरण की जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उसे हम लोग पूर्ण तल्लीनता से कर रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें