Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

: गाडरवारा,संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर वापिस लोटे स्वास्थ्य कर्मी

Aditi News Team

Sun, May 30, 2021

गाडरवारा। संविदा स्वास्थ्य कमर्चारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व क्षेत्र के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल बीती रात सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मिले आश्वासन के बाद खत्म हो गई । शुक्रवार से ही समस्त स्वास्थ्य कर्मी काम पर वापिस लौट आये। उल्लेखनीय है की संविदा स्वास्थ कर्मिंयो के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाये बिगड़ गई थी , टीकाकरण कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हो गए थे । अब सभी के हड़ताल से लौटने पर बिगड़ी स्वास्घ्य व्यवस्थाएं पटरी पर आने लगी है। हड़ताल से लौटे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की हम लोग हमारे प्रदेश संघ को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 15 जून तक मांगे माने जाने के आश्वासन के बाद ही हड़ताल से काम पर लोटे है। अनिश्चित हड़ताल से हड़ताल से काम पर लौटने वालो में साईंखेड़ा ब्लॉक अतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से स्टाफ नर्स किरण कोरी, अरुणा बर्वे, दुर्गा पंचतिलक, छवि बघेल,पुष्पांजलि कुशवाहा, प्रीति डेहरिया, एएनएम सीमा मेहरा, प्रतिभा साहु, सरोज प्रजापति, वर्षा पवार, नीमा मेहरा, नीतू शर्मा, दीप्ति पंथी, डीईओ गिरीश मेहरा, ज्योति आरसे, फार्मिस्ट मनीष यादव, एसएसटी प्रीति सिओते आदि शामिल है।

Tags :

जरूरी खबरें