Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा,अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने कोविड केयर सेंटर हेतु दी उपयोगी सामग्री

Aditi News Team

Tue, Apr 20, 2021

गाडरवारा। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सअप्प समूहों में जिले के शिक्षको से लगभग 1 लाख 52 हजार राशि एकत्रित कर उपयोगी सामग्री कोविड केयर सेंटरों में पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बीती शाम सिविल अस्पताल गाडरवारा में प्रभारी डॉ राकेश बोहरे को अध्यापक संयुक्त मोर्चा के नगेन्द्र त्रिपाठी एवं मधुसूदन पटैल ने एक गर्म ठंडे पानी की मशीन एवं पानी डालने हेतु 2 बैरल भेंट किये। इसके अलावा साईंखेड़ा हेतु उक्त सामग्री माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने प्राप्त की जिसे अतिशीघ्र साईंखेड़ा भेजकर स्थानीय शिक्षको के माध्यम से कोविड केयर सेंटर में सौंपी जाएगी । उल्लेखनीय है की अध्यापक संयुक्त मोर्चा के मनीष कटारे,राकेश दुबे एवं आशीष नामदेव सहित जिले के नगेन्द्र त्रिपाठी, सुरेंद्र पटैल , मनीष शंकर तिवारी, भानु राजपूत , विजेंद्र कौरव एवं अन्य शिक्षक साथियो द्वारा एकत्रित राशि से करेली, तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, गोटेगांव के कोविड केयर सेंटरों पर भी गर्म ठंडे पानी की मशीनें भेजी जा चुकी है ।

Tags :

जरूरी खबरें