Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए मिलकर पूरी क्षमता से काम करें - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Sun, May 23, 2021

प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर और पूरी क्षमता के साथ काम करना होगा।  यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के बुधनी में समीक्षा बैठक में  कही ।

    मुख्यमंत्री श्री चौहान  ने कहा कि वार्ड एवं गांव को जागरूक करना होगा। गांव एवं वार्ड स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य नागरिकों को निरंतर जागरूक करने का काम करें । उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सैंपलिंग और टेस्टिंग करना होगा ।

श्री चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य नियमित रूप से आमजन को योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही गांव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार हो तो उसे तुरंत जांच एवं उपचार के लिए कोविड सेंटर या अस्पताल भिजवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों को माइक्रो कंटेनटमेंट जोन बनाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह घर से बाहर ना निकले । उन्होंने किल कोरोना अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रखने के निर्देश है।उन्होंने कहा कि  होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की नियमित जांच एवं उपचार तथा काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है ।  उन्होंने एक जून से अभियान चलाकर वैक्सीनेशन करने के लिए भी कहा है।
          बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आव्हान किया कि कोरोना को समाप्त करने के लिए सक्रिय योगदान दें। वे यह सुनिश्चित करें कि गांव में कोई भी व्यक्ति बीमार हो तो उसे बिना विलंब उपचार मिले। उन्होंने कहा कि महामारी विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की गई है। प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हो रहा है।  हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कोरोना समाप्त नहीं हो जाता। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि बुधनी में 300 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को त्वरित लाभ एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी। श्री चौहान ने कोरोना संक्रमण की जनपद वार समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त श्री कविंद्र कियावत, कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर तथा सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें