Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

: उमरिया,डॉ छवि सिंह ने बदली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया की छवि - खुशियों की दास्तां

Aditi News Team

Wed, May 26, 2021

उमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया का भवन और ज्यादातर स्टाफ तो पुराना ही है, लेकिन मरीजों को मिलने वाली सुविधा, सलाह, इलाज और देखभाल की व्यवस्था में अमूलचूल बदलाव महसूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डॉ छवि सिंह ने अस्पताल की छवि बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
     कोरोना महामारी से जूझ रही ज्यादातर जनता सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है। एक तरफ कोरोना से संक्रमित मरीजों का दबाव है तो दूसरी तरफ अन्य रोगियों की देखभाल और इलाज की जिम्मेदारी। ऐसे में सीमित डॉक्टरों और सीमित संसाधनों वाले कस्बाई अस्पतालों की चरमराती व्यवस्था संवेदनशील चिकित्सकों के भरोसे ही टिकी है, जो कम संसाधनों में भी बेहतर करने की भावना से काम कर रहे हैं। चंदिया में पदस्थ मेडिकल ऑफीसर डॉ छवि सिंह के भूमिका की लोग इसीलिए तारीफ कर रहे हैं कि वे उपलब्ध सुविधाओं के बीच अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करती हैं। यही वजह है कि वे रोगियों का विश्वास जीतने में कामयाब रही हैं।
    अस्पताल आने वाले रोगियों की जांच, सलाह, इलाज और देखभाल का समुचित प्रबंध होने से बीमारों और उनके तीमारदारों की संतुष्टि लेवल बढ़ा है। कोविड सेंटर में भर्ती कोरोना पोसिटिव मरीजों की नियमित देखभाल और उपचार से ज्यादातर रोगी निर्धारित समयावधि में ही बिना किसी शिकायत के ठीक होकर खुशी खुशी अपने घर जा रहे हैं।  अच्छी बात यह है कि डॉ छवि सिंह ने अस्पताल से सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन्स, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों को जोड़ा और उन्हें व्यवस्था सुधारने में सहभागी बनाया है। जिसका परिणाम यह हुआ है कि कोविड केयर सेंटर की जरूरतें पूरी करने के लिए भी लोग आगे आए हैं। एडवोकेट सानंद तिवारी का कहना है कि अस्पताल बिल्डिंग से नही डॉक्टर से है। ये वही अस्पताल है जहां रोगियों से हुज्जत की जाती थी उसे डॉ छवि सिंह के हस्तक्षेप ने ज्यादा मानवीय और संवेदनशील बना दिया है। उम्मीद है उनके होने से चीजें और बेहतर होंगी।

Tags :

जरूरी खबरें