Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: असम(गुवाहाटी)आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया

Aditi News Team

Mon, Sep 20, 2021

आयुष मंत्री ने असम में पाई जाने वाली औषधियों की 1,700 से ज्यादा प्रजातियों पर अनुसंधान करने का अनुरोध किया

असम(गुवाहाटी)। केंद्रीय आयुष, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। केंद्रीय मंत्री ने शोधकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा कैम्पस के औषधीय पौधों के उद्यान का जायजा भी लिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में आयुष मंत्रालय की भूमिका पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मंत्रालय भारत की पारंपरिक औषधि प्रणालियों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है। मैं वैज्ञानिकों से असम और पूर्वोत्तर के समृद्ध संसाधनों की खोज करने और औषधि की हमारी पारम्परिक प्रणालियों को मजबूत बनाने का अनुरोध करता हूं।” अपने भ्रमण के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असम में औषधीय पौधों की 1,700 से ज्यादा प्रजातियां हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से पूर्वोत्तर के समृद्ध संसाधनों की क्षमता का पता लगाने के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ने का आह्वान किया और उनसे क्षेत्र के बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया, जिससे युवा और आम लोग आयुष का अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।

Tags :

जरूरी खबरें