Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: सीहोर की कु.बुशरा गौरी खान ने 1500 मीटर दौड़ में नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड "सफलता की कहानी"

Aditi News Team

Sat, Feb 13, 2021

सीहोर। छात्रा कुमारी बुशरा गौरी खान द्वारा 10 फरवरी को गुवहाटी (आसाम) में आयोजित 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चेम्पियनशिप 2021 में अंडर 18 बालिका वर्ग के अंतर्गत 1500 मीटर दोड़ 4 मिनट 53 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। उल्लेखनीय है कि पचामा निवासी गफ्फार खान व शहनाज गौरी की पुत्री  कक्षा 11 में पढ़ने वाली कुमारी बुशरा सीहोर की उड़नपरी के नाम से प्रसिद्ध है। 2019 में 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्नियनशिप में 6.24 मिनट में 2000 मीटर लंबी रेस को पूरी कर नेशनल रिकार्ड बनाकर मध्यप्रदेश व सीहोर जिले का नाम रोशन किया था। बुशरा ने पूर्व में भी कई नेशनल व स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किये हैं।
   कुमारी बुशरा की इस उपलब्धि पर द ऑक्सफोर्ड हायरसेकेण्डरी स्कूल की प्राचार्या डॉ.बीना जे कुरियन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी.एस. बिसेन, सहित अन्य विद्यार्थियों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  
 

Tags :

जरूरी खबरें