Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित

विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

यह प्रदर्शनी प्रदेश के कारीगरों, व्यापारियों एवं आभूषण उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है

पुलिस कार्यवाही में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।

: गाडरवारा,राज्य स्तरीय ऑनलाइन टेनिस वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता हुई संपन्न

Aditi News Team

Thu, Nov 26, 2020

गाडरवारा। जिला टेनिस वॉलीबॉल कारपोरेशन नरसिंहपुर के तत्वाधान में ऑनलाइन राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन टैगोर विद्या निकेतन गाडरवारा में किया गया । कोरोनावायरस कोविड-19 जैसी महामारी के इस दौर में खेल बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं । कोविड-19 कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं सभी सुरक्षा साधनों के साथ विभाग ने खेलों के लिए अनिवार्य खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन के माध्यम से खेल प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया । जिला सचिव आर्यन दुबे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में खुशबू कुशवाहा, सुप्रीत कौर, प्राक्षि वर्मा, अनामिका कौरव एवं बालक वर्ग में सोहेब खान, सत्यम कौरव, विनोद, सौम्य गुप्ता, पुनीत विश्वकर्मा, अंश कौरव, आयुष शर्मा, सिद्धार्थ दुबे, श्रेयांश दुबे, यश तिवारी, अथर्व दुबे द्वारा जिले का नेतृत्व किया गया । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टेनिस वॉलीबॉल निर्णायक यूनुस हुसैन द्वारा मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई गई एवं जैनुल रजा आब्दी द्वारा सहायक निर्णायक की भूमिका अदा की गई । खेल शिक्षक देवेंद्र रजक एवं अजीत उपाध्याय द्वारा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराते हुए दिशा निर्देश दिए एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुशवाहा, अजय कौरव आदि की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें